पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला ग्राउंड पर नेशनल शिल्प मेले में उमड़े खरीदार

मेला ग्राउंड पर नेशनल शिल्प मेले में उमड़े खरीदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर| शहरके मेला ग्राउंड पर नेशनल हैंडलूम हैंडीक्रॉफ्ट मेला गुरुवार को प्रारंभ हो गया। मेले में 22 राज्यों से हस्तशिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुएं बिक्री के लिए लाई गई है। मेले में पहले दिन ही खरीदारों का दिनभर तांता लगा रहा। शिल्प मेले में घरेलू उपयोग की सामग्री के अलावा महिला सौंदर्य प्रसाधन, अचार, पापड़, कुर्ता-पाजामा, बच्चों के गर्म ऊनी कपड़े आदि ग्राहकों को लुभा रहे हैं। यह मेला 15 दिन तक चलेगा। मेले का समय दोपहर एक बजे से रात 10 बजे निर्धारित है।

शिल्प मेले में खरीदारी करते लोग।