- Hindi News
- तीन वार्डों की नल पाइप लाइन फूटी, बनी मुसीबत
तीन वार्डों की नल पाइप लाइन फूटी, बनी मुसीबत
पानी फैलने से सीसी रोड को नुकसान।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
शहरके वार्ड क्रमांक 13,14 एवं15 में नल पाइप लाइन कई जगह फूटी हुई है। जिससे पेयजल की फिजूल बर्बादी होने के साथ ही सीसी रोड को भी नुकसान पहुंच रहा है। यह समस्या तीन माह से बनी हुई है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा फूटी नल पाइप लाइन की सुध नहीं ली जा रही है। जिसे लेकर नागरिकों में रोष है।
शहर के वार्ड 13,14 15 के अंतर्गत नल पाइप लाइन बरसों पुरानी होकर जर्जर हाल में है। कई जगह फूटी पाइप लाइन से सप्लाई के दौरान पानी बहता है। लीकेज पाइप से बहता पानी आमरास्ते पर भरा रहता है। जलभराव के कारण सीसी रोड उखड़ गया है। सड़क पर गड्ढों में भरे पानी के बीच से लोगों को निकलना भारी पड़ता है। वाहन चालकों को भी आवाजाही मेें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन का ध्यान इस तरफ दिलाते हुए क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।
वार्ड 13 में लीकेज नल पाइप लाइन।