पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान अब मजबूरी में बाजार से खरीद रहे खाद

किसान अब मजबूरी में बाजार से खरीद रहे खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर स्थित सहकारी संस्था पर खाद के लिए लगी कतार।

खाद संकट को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज

खादके संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 दिसंबर शुक्रवार को गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रामलखन हिरनीखेड़ा ने बताया कि किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण बोवनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है, किसानों को लूटने पर विवश होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों के साथ गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगी।

दो दिन में आएगा एक हजार टन यूरिया

^जिलेकीसहकारी संस्थाओं पर भी किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद शिवपुरी आई रैक में से 175 टन यूरिया प्राइवेट विक्रेताओं को दिलाया गया इसीलिए गुरुवार को बाजार में किसानों की भीड़ रही। यूरिया खाद की रैक भोपाल स्टेशन पर चुकी है। शनिवार तक एक हजार टन यूरिया श्योपुर पहुंच जाएगा। गिर्राजपाराशर, जिलाप्रबंधक, मार्कफेड श्योपुर

लगातार पिछड़ती बोवनी के मद्देनजर हर कीमत पर यूरिया खाद लेने को तैयार हैं किसान।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

गेहूंकी बोवनी का काम दिनोंदिन पिछड़ने के कारण किसानों को यूरिया के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सहकारी संस्थाओं पर लंबी कतार और घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से किसानों को अब मजबूरी में बाजार से खरीदनी पड़ रही है। गुरुवार को निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ जुटी। चालू रबी सीजन के लिए जिले में 10 हजार टन यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन अभी तक 6 हजार 800 टन यूरिया खाद मिला है। अभी भी 3200 टन यूरिया खाद की डिमांड है।

पुलिसके पहरे में बिका यूरिया खाद: प्रशासनने शिवपुरी आई खेप में से गुरुवार को 175 टन यूरिया खाद प्राइवेट विक्रेताओं को दिलाई। बाजार में यूरिया खाद आने की सूचना मिलते ही दूरदराज क्षेत्र से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए मची मारामारी को देखते हुए प्रशासन द्वारा निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आर आई, पटवारी कृषि विभाग के अमले की ड्यूटी भी लगाई गई थी।