पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बृजराज ने अपनी चुनावी बिसात बिछाकर िदया इस्तीफा

बृजराज ने अपनी चुनावी बिसात बिछाकर िदया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा अध्यक्ष पद के चुनाव में मुस्लिम को टिकट देकर खत्म की नाराजगी, इस्तीफा देकर रामलखन हिरनीखेड़ा को प्रभार देना मीणा समाज पर पकड़ बनाने की कोशिश

नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा

^मैंनेनैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। कांग्रेस की हार की वजह बने भितरघातियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैंने अपना इस्तीफा सिंधिया जी को भेजकर उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया है। जहां तक सवाल मेरी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का है तो मैं अपने हिसाब से 2018 के चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। यदि लोग मानते हैं कि मैंने कार्ड खेले तो इसमें हर्ज क्या है? बृजराजसिंह चौहान, पूर्वविधायक

दाग रहे नेता सवाल: इस्तीफा देना था तो पहले क्यों नहीं दियाω

मप्रकिसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल चौहान का कहना है कि जिलाध्यक्ष के पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना तब जायज था, जब वे विधानसभा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के बाद ऐसा करते। अब जबकि नपाध्यक्ष पद के चुनाव में जिले में कांग्रेस ने अब तक का सबसे उम्दा प्रदर्शन किया है, ऐसे में सिंह का इस्तीफा देना सिर्फ सहानुभूति बटोरना है और वे इस बात की कोशिश में भी है कि प्रभारी मीणा समाज से बनाकर अगले चुनाव में मीणा वोटबैंक को हासिल कर लेंगे।

कांग्रेस की आभार सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक (फाइल फोटो)।

भास्कर संवाददाता| श्योपुर

पिछलाविस चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता बृजराज सिंह चौहान ने अगले विस चुनाव के लिए नगर पालिका के चुनाव में जमीन तैयार करने की कोशिश की है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी हार की वजह बने मीणा-मुस्लिम (एम फैक्टर) को समझकर वे चुनाव से चार साल पहले ही चौसर खेल रहे हैं। नपाध्यक्ष पद के चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के 71 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद सिद्दीक यासीन को उम्मीदवार बनाकर उन्होंने जहां अल्पसंख्यक वर्ग का दिल जीतने की कोशिश की है तो हार के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर एक और कार्ड खेला है।

विधानसभा में सबसे अधिक मत रखने वाले मीणा समुदाय के नेता जिला उपाध्यक्ष रामलखन हिरनीखेड़ा को जिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त कर उन्होंने एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की है। हालांकि बृजराज विरोधी खेमे के कांग्रेस नेता इस तुरुप चाल को उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ मानकर चल रह