पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान और धनदान करके दें शहीद सैनिकोंं को सच्ची श्रद्धांजलि कलेक्टर

रक्तदान और धनदान करके दें शहीद सैनिकोंं को सच्ची श्रद्धांजलि- कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 दिसंबर तक जिलेभर में एक साथ चलेगा रक्तदान और धनदान अभियान।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

कलेक्टरधनंजय सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार और घायल सैनिकोंं की सहायता के लिए ज्यादा से ज्यादा रक्तदान और धन दान करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह बात कलेक्टोरेट में विजय दिवस पर सैनिक कल्याण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर धनंजय सिंह ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार और घायल सैनिकोंकी सहायता हेतु धनराशि एकत्रित की जाना है। जिसके लिए सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धन राशि संग्रहण में सहयोग करे। साथ ही रक्तदान के लिए भी प्रयास किए जाएं। जिससे सही मायने में शहीद हुए सैनिक और घायल सैनिकों की सहायता की जा सके। उन्‍होंने कहा कि विजय दिवस 16 दिसंबर को है। इसके लिए इस बार रक्तदान और धनदान दोनों अभियान एक साथ चलाएं जा रहे हैं।

स्वैच्छिकरक्तदान के लिए युवा आगे आएं: इसमौके पर सेवा निवृत ग्रुप कैप्टन एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विद्यासागर गांधी ने कहा कि आज देश आजाद है, लेकिन इसके लिए बहुत से वीर सैनिकों ने कुर्बानी दी और बहुत से वीर सैनिक आजादी को बनाए रखने के लिए अपना जीवन देश के लिए कुर्बान करने के लिए तत्पर रहते हैं। झंडा दिवस पर हम युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार और घायल सैनिकों की सहायता हेतु धन राशि एकत्रित करते हैं। यह राशि कर मुक्त होती है। इसीलिए इस दान के कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्‍होंने कहा कि ऐसे इच्छुक युवक 16 दिसंबर को विजय दिवस तक जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान करंे। तीन माह में एक बार रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही दान के रक्त से सैनिकों को घायल अवस्था में मदद मिलती है।

इस बैठक में सेवा निवृत्त ग्रुप कैप्टन एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विद्यासागर गांधी, सीईओ जिला पंचायत एचपी वर्मा, अधीक्षणयंत्री विद्युत वितरण कंपनी आरके राठौड़, सूबेदार एवं सैनिक कल्याण अधिकारी महेन्द्र सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी कल्पना बोहरे, महिला सशक्तिकरण अधिकारी राजेश अग्रवाल, आबकारी अधिकारी रविन्द्र माणिकपुरी, प्राचार्य डाइट राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, कोषालय अधिकारी