संगीतमयी सुंदरकांड पाठ शनिवार को
शहरके सब्जी मंडी स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ शनिवार को होगा। इसके साथ ही अब मंदिर पर हर शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति के रामअवतार दीक्षित ने बताया कि लोक कल्याण एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर हर शनिवार को सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस शृंखला का शुभारंभ शनिवार को रात 8 बजे किया जाएगा।