ईचनाखेड़ली में बलवा, दो सगे भाई घायल
मानपुरथाना क्षेत्र के ग्राम ईचनाखेड़ली में खेत में बकरी घुसने की बात को लेकर हुए बलवा में एक पक्ष से दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईचनाखेड़ली निवासी पुरुषोत्तम मांगीलाल में खेत में बकरी घुसने की बात पर मुंहवाद हो गया। विवाद के बीच ही मांगीलाल के पक्ष के लोग लाठी-गंडासे लेकर आए और पुरुषोत्तम बीच-बचाव करने आए उसके भाई लक्ष्मण पर हमला बोल दिया।
झगड़े में दोनों भाई लहूलुहान हो गए। पुलिस ने पुरुषोत्तम मीणा की रिपोर्ट पर आरोपी मांगीलाल, विजय सिंह, रामराज, दीना, रामसिंह, धर्म सिंह सभी जाति गुर्जर निवासीगण ईचनाखेड़ली के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।