छात्रा के साथ छेड़खानी, युवक पर केस दर्ज
श्योपुर| शहरके सब्जी मंडी इलाके में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ युवक ने छेडख़ानी कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब की है। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा सब्जी मंडी रोड से स्कूल जा रही थी। रास्ते में छात्रा को महेन्द्र उर्फ पेंदू ने रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने छेड़खानी की सूचना परिजन को दी। बाद में परिजन छात्रा को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे। टीआई मुनीश राजौरिया ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर युवक महेंद्र के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है।