पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानपुर के 28 गांव में बैंक होने से 32 किमी दूर जाने पर मजबूर कारोबारी

मानपुर के 28 गांव में बैंक होने से 32 किमी दूर जाने पर मजबूर कारोबारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडी, पेट्रोलपंप, गैस एजेंसी होने के बावजूद बैंक खोलने की योजना नहीं।

भास्करसंवाददाता| मानपुर

28गांव, डेढ़ लाख की आबादी और बैंक एक भी नहीं। यह हकीकत मानपुर के अठ्ठाईसा क्षेत्र की है। बैंक के अभाव में मानपुर के किसान, कारोबारी 32 किमी दूर श्योपुर रहे हैं। मानपुर के ज्यादातर लोगों के बैंक खाते श्योपुर शहर की बैंकों में हैं। हाल में मानपुर में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी खुल जाने के बाद यहां बैंक की दरकार है। इसकी एक वजह यह भी है कि मानपुर में कृषि उपज मंडी की उप शाखा भी है। जहां कारोबार करने वाले व्यापारी बैंक की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

पैसालेकर सफर करने में खतरा महसूस करते हैं कारोबारी: बैंकके अभाव में मानपुर, जैनी समेत आसपास के गांवों के कारोबारी पैसा जमा करने के लिए श्योपुर आते हैं। लेकिन 32 किमी का सफर तय करने में उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। विशेष तौर पर मोटी रकम लाते वक्त तो कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। मानपुर के पेट्रोल पंप कारोबारी हुकुम सिंह गौड़ का कहना है कि बैंक होने की वजह से उन्हें ड्राफ्ट, जमा एवं नकदी आदि के लिए श्योपुर जाना पड़ रहा है।

परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

^बैंकनहीं होने से हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमें पैसा जमा करने के लिए रोज कर्मचारी को श्योपुर भेजना पड़ रहा है। बैंक तो होना ही चाहिए। रमेशगोयल, संचालक,गैस एजेंसी मानपुर

पैसाजमा करने में हो रही परेशानी

^बैंकनहीं होने से हमें ड्राफ्ट बनवाने, पैसा जमा करने में परेशानी हो रही है। मैंने इस मामले पर कलेक्टर को भी पत्र लिखा था। आबादी के मान से मानपुर में बैंक खोला जाना चाहिए। हुकुमसिंह गौड़, संचालक,पेट्रोल पंप

मजाक बन गईं वित्तीय समावेशन की योजनाएं

मानपुर,जैनी क्षेत्र में एक भी बैंक नहीं होने की वजह से वित्त मंत्रालय की वित्तीय समावेश से जुड़ीं सभी योजनाएं मजाक बनकर रह गईं हैं। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जन-धन योजना का भी 28 गांवों के ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए कि श्योपुर में इस योजना के तहत ग्रामीणों के खाते नहीं खोले जा रहे हैं। जबकि ढोढर एवं सोईंकलां के बैंक में आसपास के गांवों के खाते ही तादात से अधिक खोले जा चुके हैं।

मानपुर में बैंक होने से परेशान लोग।

10-10 हजार की आबादी वाले दो गांव ब