- Hindi News
- पानी का बिल जमा कराने के बाद भी थमाया नोटिस
पानी का बिल जमा कराने के बाद भी थमाया नोटिस
नपा में उपभोक्ताओंं द्वारा जमा की जाने वाली बिल की राशि में घपला कर रहे हैं जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
नगरपालिकापरिषद की जल प्रदाय शाखा के कर्मचारी उपभोक्ताओं द्वारा जमा की जाने वाली जलकर की राशि में घाेलमेल कर रहे हैं। इस बात का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब नगरपालिका ने शहर के एक उपभोक्ता को जलकर के रूप में 2286 रुपए की राशि जमा करवाने के लिए नोटिस भेज दिया। जबकि इस उपभोक्ता ने बकाया राशि गत सितंबर माह में जमा करा दी थी। इसकी रसीद भी उसके पास मौजूद है। लेकिन यह राशि जल प्रदाय शाखा के कर्मचारी द्वारा रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई। यही वजह है कि परिषद ने उपभोक्ता को बकाया जलकर जमा कराने के लिए उपभोक्ता को नोटिस भेज दिया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है।
नल कनेक्शनधारी शहर के वार्ड क्रमांक 5 चूड़ी मार्केट निवासी सुवालाल पुत्र किशनलाल वैश्य ने उन पर बकाया जलकर के 2256 रुपए की राशि बीते माह नगरपालिका में जमा करवा दी थी। इसकी रसीद भी नगरपालिका द्वारा उन्हें दी गई है। लेकिन सुवालाल वैश्य को हैरत तब हुई जब नगरपालिका की ओर से उन्हें एक नोटिस मिला। जिसमें उन पर अप्रैल से सितंबर तक के जलकर के 2282 रुपए बकाया बताते हुए इस नोटिस के जरिए उन्हें 13 दिसंबर को लोक अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।