- Hindi News
- बर्फ फैक्टरी के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल
बर्फ फैक्टरी के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल
बड़ौदारोड पर बर्फ फैक्टरी के पास बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक देवीशंकर बैरवा, राजेश बैरवा निवासी कौशलपुर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल होने पर 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।