पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरकों ने मांगा 13 माह का मानदेय

प्रेरकों ने मांगा 13 माह का मानदेय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नग्राम पुस्तकालयों में पदस्थ 162 प्रेरक मंगलवार को कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया से मिले। प्रेरकों ने 13 माह के लंबित मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग कलेक्टर से की। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। ग्रामीण पुस्तकालय के प्रेरक विजेंद्र गोस्वामी नरोत्तम शाक्य ने बताया कि विजयपुर, वीरपुर कराहल क्षेत्र में कार्यरत प्रेरकों को पिछले 13 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे प्रेरकों को भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। गत दिवस प्रेरकों की बैठक में आमराय से लिए गए निर्णय के मुताबिक मंगलवार को सभी ने श्योपुर पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रेरकों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।