- Hindi News
- ट्रैफिक थाने के सामने जीप ने युवक को टक्कर मारी
ट्रैफिक थाने के सामने जीप ने युवक को टक्कर मारी
श्योपुर| शिवपुरीरोड पर यातायात पुलिस थाने के सामने मंगलवार को एक बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहन पुत्र गिरधारीलाल जाटव (32) निवासी इंडस्ट्रीयल एरिया अपनी बाइक पर सवार होकर बाजार रहा था। तभी ट्रैफिक थाने के सामने उसे सामने से रही जीप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात जीप चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।