- Hindi News
- सरकारी विभागों में समिति करेगी अनुकंपा नियुक्ति
सरकारी विभागों में समिति करेगी अनुकंपा नियुक्ति
श्योपुर| कलेक्टरधनंजय सिंह द्वारा शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु अपर कलेक्टर एचपी वर्मा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति का सदस्य संबंधित कार्यालय प्रमुख, जिला कोषालय अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण और जिला रोजगार अधिकारी को नियुक्त किया है।