मेगा लोक अदालत लगेगी आज
7662 मामले निपटेंगे
बिजली, टेलीफोन कंपनी से जुड़े केस ज्यादा निपटेंगे।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
मेगालोक अदालत शनिवार 13 दिसंबर को कोर्ट परिसर में लगाई जाएगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर लगने वाली इस नेशनल लोक अदालत में 7 हजार 662 प्रकरणों का आपसी सुलह के जरिए निपटारा किया जाएगा। इसके लिए 49 खंडपीठ गठित की गई हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश जेके बाजोलिया ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, निगोसियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउंस के प्रकरण, उपभोक्ता फोरम, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
जिलाएवं सत्र न्यायाधीश ने किया 49 खंडपीठ का गठन: शनिवारको लगने जा रही मेगा लोक अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके सत्संगी द्वारा 49 खंडपीठ गठित की गई है।