बारिश के साथ ओले गिरे, ठंड बढ़ी
सर्द हवाओं के बदला मौसम
गसवानी से धोबनी तक करीब दस मिनट बारिश के साथ चने के बराबर ओले गिरे।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर/विजयपुर
देरीसे ही सही सर्दी की रंगत जमने लगी है। शुक्रवार को मौसम ने पलटा खाया। दिनभर आकाश में घने बादल छाए रहे। शाम को विजयपुर तहसील के गसवानी इसके आसपास इलाके में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब दस मिनट तक बारिश हुई। इस बीच करीब दो मिनट तक चने के बराबर आकार के ओले गिरने के बाद अचानक सर्दी बढ़ गई। इधर शहर समेत जिले के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन अन्य किसी भी जगह कहीं से बारिश के समाचार नहीं मिले है। सुबह से छाए बादल शाम 5 बजे के लगभग गसवानी क्षेत्र में बरसने लगे। मौसम केंद्र के पर्यवेक्षक रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होना हवा के रुख पर निर्भर होगा।
इधरबादल छाने से मावठ की आस बंधी: इधरश्योपुर, कराहल, बड़ौदा, मानपुर क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश की उम्मीद में किसान आकाश पर टकटकी लगाए बैठे हैं। यदि बारिश होती है तो किसान निहाल हो जाएंगे।