दो क्विंटल लकड़ी के साथ बाइक जब्त
श्योपुर| सामान्यवन मंडल की टीम ने दो क्विंटल लकड़ी के साथ एक बाइक जब्त की है। कार्रवाई के दौरान लकड़ी तस्कर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई शिवपुरी-पाली हाईवे स्थित बावंदा नाले के पास बुधवार को की। यहां टीम ने लकड़ी तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान तस्कर बाइक पर लदी धाबड़ा की दो क्विंटल लकड़ी को छोड़कर भाग गए। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर डिप्टी रेंजर रामगोपाल, गुलाबचंद, वनरक्षक अभिषेक चौहान, दीपचंद बाथम, कुलदीप सिंह तोमर, रामदयाल आदि मौजूद थे।