पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान में महिलाओं पुरुषों ने दिखाया उत्साह, शिविर में 76 यूनिट किया रक्तदान

रक्तदान में महिलाओं पुरुषों ने दिखाया उत्साह, शिविर में 76 यूनिट किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतनिरंकारी मंडल की ओर से रविवार को शहर की हिन्दू धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए 76 यूनिट ब्लड दान किया। शिविर का शुभारंभ विधायक दुर्गालाल विजय और समाजसेवी रमेश गर्ग ने किया। अध्यक्षता मंडल के जोनल इंचार्ज नरेन्द्र शर्मा ने की। इस मौके पर गीत-संगीत और प्रवचन भी हुए। शिविर में 21 महिलाओं और 55 पुरुषों ने रक्तदान किया। तदुपरांत प्रवचन देते हुए नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है। लोग रक्तदान करके किसी भी पीड़ित व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान निरंकारी संत मंडल की संगत ने भजन-कीर्तन भी किए।

शिविर में रक्तदान करती महिला।