कल मनाई जाएगी कै. सिंधिया की पुण्यतिथि
श्योपुर |पूर्व केन्द्रीयमंत्री कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 12 वीं पुण्यतिथि कल 30 सितंबर को कांग्रेस द्वारा मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने बताया कि पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस द्वारा गांधी पार्क पर सुबह श्रद्धांजलि सभा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।