श्री हजारेश्वर कॉलोनी में माता जागरण आज
श्योपुर |शहर केशिवपुरी रोड स्थित श्री हजारेश्वर कॉलोनी में सोमवार को माता का रात्रि जागरण रखा गया है। नवरात्र महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय सिकरवार ने बताया कि कॉलोनी में माता का भव्य दरबार सजाया गया है। माता के दरबार में 29 सितंबर को रात्रि 9 बजे से जागरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें ग्वालियर की जय अंबे आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार मां के भजनों की प्रस्तुति देंगे।