पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह सैर पर निकली युवती को ट्रक ने टक्कर मारी, कोटा रैफर

सुबह सैर पर निकली युवती को ट्रक ने टक्कर मारी, कोटा रैफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |पाली-शिवपुरी हाईवेपर एक ट्रक ने सुबह की सैर पर निकली युवती को टक्कर मार दी। हादसा रविवार सुबह 7 बजे हुआ। घायल युवती को जिला अस्पताल से कोटा रैफर किया गया है। सलापुरा निवासी अमन पुत्री इंसाफ (17) सुबह 7 बजे पाली-शिवपुरी हाईवे स्थित जाटखेड़ा की ओर सुबह की सैर पर निकली थी। तभी युवती को धर्मकांटे के सामने माधौपुर की तरफ से रहे ट्रक के चालक ने तेजी लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में युवती बुरी तरह घायल हो गई। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत होने पर युवती को कोटा के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।