पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर आई कांग्रेस की लड़ाई, हार को लेकर पूर्वमंत्री जिलाध्यक्ष आमने सामने

सड़क पर आई कांग्रेस की लड़ाई, हार को लेकर पूर्वमंत्री जिलाध्यक्ष आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो पूर्व नपाध्यक्ष समेत कई नेता रहे मंच से नदारद

कांग्रेस की आभार सभा में बृजराज ने कुर्रेशी पर साधा निशाना तो कुर्रेशी के समर्थन में सामने आए बयान

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

श्योपुरनगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सिद्दीक की हार के बाद कांग्रेस की लड़ाई सड़कों पर गई है। रविवार को हुई आभार सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान ने निकाय चुनाव में हार के लिए पूर्वमंत्री इब्राहिम कुर्रेशी पर ठीकरा फोड़ा। वहीं पूर्वमंत्री के समर्थकों ने भी हार के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान को जिम्मेदार बताया है।

सोमवार की रात सूबात चौराहे पर आयोजित कांग्रेस की आभार सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह समेत कई वक्ताओं ने हार के लिए जहां कांग्रेस के भीतरघातियों को ही जिम्मेदार ठहराया। चौहान ने यहां तक कहा कि मेरा बस तो कुर्रेशी जैसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस में भितरघात करने वाले लोग चिन्हित किए जाएंगे और जिन्होंने भितरघात किया है, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। सभा को संबोधित करते हुए रामलखन हिरनीखेड़ा ने भी भितरघात करने वाले कांग्रेसियों को चिन्हित कर सबक सिखाने की बात कही।

सिद्दीक बोले- हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था

कांग्रेसके पराजित प्रत्याशी मोहम्मद सिद्दीक यासीन ने अपनी हार का ठीकरा नपे तुले शब्दों में कांग्रेस के भीतरघातियों पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे तो मेरे अपनों ने दगा दिया है, बरना तो दूसरों में मुझे हराने का साहस नहीं था।

कांग्रेस की आभार सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान मंचासीन नेता।

श्योपुर में कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। इसकी पुष्टि रविवार को हुई कांग्रेस की आभार सभा में हुई। इस सभा में मंच पर जहां पूर्व नपाध्यक्ष ओम राठौर, अशोक गोयल, शकील कुर्रेशी और अशोक झा जैसे नेता नजर नहीं आए। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस उम्मीदवार सिद्दीक की हार के बाद श्योपुर कांग्रेस में गुटीय राजनीति विरोध के दांवपेच तेज हो सकते हैं। फिलहाल इस पूरे मुद्दे पर आलाकमान ने चुप्पी साध रखी है।

कांग्रेस के तीसरे धड़े ने भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा