- Hindi News
- स्कूल जा रहीं सगी बहनें बाइक की टक्कर से घायल
स्कूल जा रहीं सगी बहनें बाइक की टक्कर से घायल
बगदिया सहराना के पास हुआ हादसा।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
स्कूलजा रही दो सगी बहनों को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें घायल हो गए। यह हादसा ढोढर के बगदिया सहराना के पास हुआ।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जम्मू भज्जी का सहराना बगदिया निवासी जगदीश गुर्जर की दो पुत्री विमला (06), शिमला (08) स्कूल पढऩे जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनों को घायल होने पर तत्काल सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें जिला अस्पताल में रैफर किया है। पुलिस ने जगदीश पुत्र जगन्नाथ गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक कल्लू पुत्र रमेश रावत निवासी धीरोली थाना मानपुर के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला कायम कर लिया है।