पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी ईवीएम से होगी वोटिंग, एक कंट्रोल यूनिट के साथ तीन बैलेट यूनिट लगंेगी।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

नगरीयनिकाय चुनाव निपटने के बाद जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यह चुनाव संभवत: नए साल जनवरी माह में होने जा रहे हैं। सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में अफसरों ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस चुनाव में पहली बार ईवीएम से वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए एक कंट्रोल यूनिट में तीन बैलेट यूनिट लगेगी।

जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने बैठक में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसलिए ईवीएम का प्रदर्शन भी ग्रामीण क्षेत्र में किया जाए। उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल यूनिट के साथ तीन बैलेट यूनिट लगेंगी। एक बैलेट यूनिट सरपंच पद और दूसरा तीसरा बैलेट यूनिट जनपद और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लगेगी। जबकि पंच के लिए मतपत्र से मतदान होगा। इसलिए इस दिशा में भी ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाई जाए। विधानसभा के सवालों के जवाब समय पर भेजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को टीएल बैठक भी हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एचपी वर्मा ने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। इसलिए विधानसभा से जुड़ी जानकारी और सवालों का जवाब अधिकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करें। इस काम में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार न्यायालयीन प्रकरणों का जवाब भी समय पर भेजना सुनिश्चित करें। नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर की बैठक संपन्न सीईओ जिला पंचायत एचपी वर्मा की अध्यक्षता में नेशनल फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय में हुई। इस बैठक में उप संचालक कृषि एसके माहोर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।