- Hindi News
- महुआमार हनुमान मेले में टीआई ने श्रद्धालुओं पर बरसाईं लाठियां
महुआमार हनुमान मेले में टीआई ने श्रद्धालुओं पर बरसाईं लाठियां
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव, आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर/रघुनाथपुर
टर्राकलांपंचायत में चल रहे महुआमार हनुमान मेले में पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पहुंचे रघुनाथपुर थाने में पदस्थ टीआई सतीश कुमार दुबे ने जमकर उत्पात मचाया। बकौल ग्रामीणजन, टीआई ने मेला रंगमंच पर आकर दर्शकों पर लाठियां बरसाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। सोमवार को पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी से आक्रोशित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने श्योपुर में एसपी ऑफिस का घेराव कर एएसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।
रविवार को महुआमार हनुमान मंदिर पर दस दिवसीय धार्मिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। इस मेले में अंचल के हजारों ग्रामीण शामिल होने आए थे। रविवार रात 8.30 बजे रघुनाथपुर थाने में पदस्थ टीआई सतीश कुमार दुबे मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि टीआई ने आयोजकों से
कहा कि अाचार संहिता लगी है और बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम कैसे चल रहे हैं। इसी बात पर मेला आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों टीआई सतीश कुमार में मुंहवाद हो गई और टीआई ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वहां मौजूद लोगों को लाठियों से पीटकर खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज से मेला कमेटी के सदस्य नरोत्तम शर्मा, पंचायत सचिव रामलखन जाटव, मेला सुरक्षा समिति के कैप्टन रामअवतार, मुकेश पुत्र कल्लू, माखन बंजारा सहित कई लोगों को चोटें आई है।
एसडीओपी करेंगे जांच
^महुआमारमेले में हुए घटनाक्रम की जांच के लिए मैने विजयपुर एसडीओपी को घटना की जांच करने के आदेश दिए है। वायपीएसराजपूत, एडीशनलएसपी, श्योपुर
सांस्कृतिकआयोजन की नहीं ली गई थी अनुमति
^महुआमार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कमेटी ने एसडीएम से अनुमति नहीं ली थी। मैंने पुलिस बल के साथ बिना अनुमति चल रहा कार्यक्रम बंद कराया था। सतीशकुमार दुबे, थानाप्रभारी, रघुनाथपुर
आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा एसपी ऑफिस
घटनाके विरोध में सोमवार को आधा सैकड़ा लोगों ने श्योपुर में एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डीबाई आदिवासी के साथ आए युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी लगाए। हालांकि बाद में एएसपी वायपीएस राजपूत को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर टीआई सतीश कुमार आरक्षक राहुल शर्मा को निलंबित करन