ट्यूबवैल में रहे करंट से किसान की मौत
श्योपुर| देहातथाना क्षेत्र के भसुंदर गांव के एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। देहात टीआई एचएस रावत ने बताया कि भसुंदर निवासी नारायण पुत्र नागाराम मीणा रविवार की रात अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी ट्यूबवैल में रहे करंट से किसान नारायण मीणा चिपक गए। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। इस सिलसिले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।