पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री से अभद्रता

बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री से अभद्रता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |बिजली चोरीरोकने गए बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया के मुताबिक यह मामला केशव कॉलोनी का है।

इलाके में बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री चेतन राठौर मय अमले के बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे। इसी दौरान बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे कनिष्ठ यंत्री के साथ रामकुमार त्यागी और उसके लड़कों ने बदतमीजी कर दी। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी।