पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने फोन पर पूछा बीज मिला या नहीं

कलेक्टर ने फोन पर पूछा-बीज मिला या नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्मा परियोजना की गवर्निंग बोर्ड की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

कलेक्टरधनंजय सिंह ने बुधवार को आत्मा योजना के गर्वनिंग बोर्ड की बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशु, कृषि बीज केन्द्र आदि से संबंधित कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने अफसरों को आदेश दिए कि वे योजना के अनुसार किसानों को लाभ देने के लिए कार्य योजना बनाएं। इस दौरान कलेक्टर ने मोबाइल से एक किसान से बात कर योजना की मैदानी हकीकत जानी।

कलेक्टर ने विजयपुर के ग्राम ऐंटा के किसान दशरथ पुत्र मुरारीलाल से उनके मोबाइल 9685959218 पर फोन कर पूछा कि तुम्हें गेहूं के डेमोंस्ट्रेशन का बीज मिला है या नहीं। हां में जवाब मिलने पर कलेक्टर ने पूछा कि इस गेहूं के प्रदर्शन से क्या लाभ होगाω। तब किसान ने बताया कि अन्य गेहूं से कृषि विभाग द्वारा प्रदाय किए गए गेहूं का उत्पादन अधिक होगा, ऐसा गेहूं के पौधे की प्रगति से प्रतीत होता है।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य एवं राज्य के बाहर चयनित किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के भ्रमण पर भेजा जाए। साथ ही कृषि विज्ञान मेला नई दिल्ली के लिए भी किसानों का चयन करें। जिससे आधुनिक कृषि यंत्र की जानकारी किसानों को मिल सके। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी जाए। किसानों को अधिक से अधिक कृषि यंत्रों के उपयोग करने की दिशा में प्रेरित करें। आज समय की मांग आधुनिक तरीके से खेती करने की है, जिससे किसानों की फसल उप्पादन में वद्धि होगी। जिससे किसानों में आत्मनिर्भरता आयेगी। श्योपुर में धान का रकबा भी बढा है। यहां पर रबी और खरीफ के अलावा जायद फसलों की खेती के प्रोत्साहन के लिए कार्य करने की जरूरत है। कलेक्टर धनंजय सिंह ने आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक में लेटआने पर महाप्रबंधक उद्योग एससी रूसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में मौजूद अधिकारीगण।