पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाना खाकर निकले युवक की मिली लाश

खाना खाकर निकले युवक की मिली लाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |शहर केजैदा बायपास रोड पर बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक रात को अपने घर से खाना खाकर निकला था। पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराया है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

सलापुरा निवासी मुन्ना पुत्र सीताराम आदिवासी (18) मंगलवार की रात 9 बजे अपने घर से खाना खाकर घूमने गया था। देर रात तक युवक वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की। बुधवार सुबह जैदा बायपास के पास सीप नदी के पुल के नजदीक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पीएम कराया है। युवक की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। इसलिए पुलिस ने इस सिलसिले में परिजन से पूछताछ की है।