भाजपा की बैठक आज
भारतीयजनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए ग्वालियर में गुरुवार को पार्टी की संभागीय बैठक होने जा रही है। सुबह 11 बजे से यह बैठक कैंसर पहाड़ी सभागार में होगी। भाजपा मीडिया प्रभारी चेतन खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान संगठन मंत्री अरविंद मेनन आदि मौजूद रहेंगे। इस बैठक में श्योपुर से भी अपेक्षित भाजपाई शामिल होंगे।