पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर के सलापुरा स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के पीछे गुमटी लगाकर अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 क्वाटर देशी शराब बरामद किए गए हैं।

सिटी कोतवाली के टीआई सतीश चौहान ने बताया कि स्कूल के पीछे कई दिनों से अवैध शराब बिकने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को एएसआई बृजराज यादव की टीम को सक्रिय किया गया। पुलिस ने दोपहर दो बजे गुमटी पर छापामार कार्रवाई की।

पुलिस ने 42 क्वाटर देशी शराब के साथ आरोपी संजीव उर्फ दिनेश पुत्र तेजनारायण भदौरिया को गिरफ्तार उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुमटी को भी शील कर दिया है।

खबरें और भी हैं...