पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौ पालन के लिए दुनिया में अलग पहचान बनाएगा गोरस महोत्सव

गौ-पालन के लिए दुनिया में अलग पहचान बनाएगा गोरस महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में गौ पालन के क्षेत्र में ग्राम गोरस विश्व स्तर पर विशेष पहचान बनाएगा, इसके लिए इलाके में गौ वंश पालन को बढ़ावा देने के साथ पशुपालकों की क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात गोरस फाउण्डेशन के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह ने बुधवार को स्थानीय रेस्ट हाउस पर पत्रकार वार्ता में कही। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वनांचल के ग्राम गोरस में 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय गोरस महोत्सव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें देश व प्रदेश के कई दिग्गज राजनेता तथा वैज्ञानिक भाग लेंगे।

जिले में गौ वंश के संवर्धन एवं संवद्र्धन के उद्देश्य को लेकर चक्रवती सम्राट नल दमयंती की वनस्थली गोरस में महोत्सव का शुभारंभ 12 फरवरी को शोभायात्रा के साथ होगा। जिसका समापन 14 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। गोरस महोत्सव के तहत गौ कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोकुल परिवार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान गाय पालकों की समस्याएं संकलित कर उनके निराकरण की ठोस कार्य योजना बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान गोरस महोत्सव के क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर भारत भारत भूषण शर्मा, उन्नत भारत अभियान के हरिओम गुप्ता, गोपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष कैलाश नारायण गुप्ता, मूलचंद रावत, बिहारी सिंह सोलंकी मौजूद थे। जिले में अधिकाधिक गौ पालन को बढ़ावा देने, गोपालन क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निदान की खोज के लिए कई वैज्ञानिक भी गोरस महोत्सव में भागीदारी करेंगे। प्रबंध निदेशक गोरस फाउण्डेशन श्री सिंह ने बताया कि महोत्सव में प्रसिद्ध वैज्ञानिक बल्लभ ाई कथोरिया, आर.आर. यादव, डॉ. सतीष कुमार, डॉ. सूरवीर सिंह, डॉ. रनवीर सिंह, डॉ. जगवीर सिंह रावत, डॉ. महेन्द्र मोदी आईपीएस(एडीजी यूपी) लखनऊ, डॉ. आनंद जैन, डॉ. लक्ष्मण सिंह व डॉ. वी.के. विजय आदि विशेष रूप से भागीदारी करेंगे।

समापन के दिन आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज
अंतिम दिन 14 फरवरी को गोरस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर, केन्द्रीय खनिज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद अनिल दबे, म.प्र. भाजपा संगठन मंत्री अरविन्द मेनन अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता संरक्षक उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा हृदयनाथ सिंह करेंगे।

गोरस महोत्सव में यह दिग्गज आएंगे
तीन दिवसीय गोरस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्यअतिथि रहेंगे। इसके साथ ही आरएसएस के सह-सरकार्यवाह कृष्णगोपाल, सलाहकार किसान दूरदर्शन उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश सिरोही, गोसेवा और गोचर विकास बोर्ड गुजरात के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ भाई कथीरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा करेंगे। दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में स्वामी काड सिद्धेश्वर महाराज, केेंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुज्जर, कृषि राज्य मंत्री मोहनभाई कल्याणजी भाई कुंदारिया व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...