गौतम ब्राह्मण समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए बनाई समिति
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 27अप्रैल को श्योपुर में होगा। यह निर्णय बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही सम्मेलन के व्यवस्थित आयोजन के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। जिसमें अध्यक्ष तुलसीराम गौतम , उपाध्यक्ष बाबूलाल गौतम,सचिव जयप्रकाश शर्मा, संयोजक विनोद गौतम, सहसंयोजक सत्यनारायण गौतम, सहसचिव सत्यनारायण गौतम, कोषाध्यक्ष जगदीश गौतम प्रचार प्रमुख सीताराम गौतम को बनाया गया है।