पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का अारोप

नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का अारोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीरपुर के नायब तहसीलदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली दलित महिला ने बुधवार को श्योपुर पहुंचकर कलेक्टर पन्नालाल सोलंकी से इंसाफ दिलाने की गुहार की। महिला ने कलेक्टर को बताया कि वह मंगलवार को बीरपुर तहसील में गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनवाने गई थी। तभी नायब तहसीलदार प्रमोद गर्ग ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी।

महिला ने बताया कि रिपोर्ट लिखाने के बाद भी बीरपुर पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उसने कलेक्टर से मामला दर्ज नहीं कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बीरपुर तहसील में इस दलित महिला का नायब तहसीलदार प्रमोद गर्ग के साथ विवाद हो गया था।

इस घटनाक्रम के बाद दलित महिला ने बीरपुर थाने में नायब तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट की, जिसमें उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। वहीं नायब तहसीलदार प्रमोद गर्ग ने भी इस महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की पुलिस में शिकायत की है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...