पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 9 मार्च को होंगे जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष के चुनाव

अब 9 मार्च को होंगे जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष के चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | राज्यनिर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम में फेरबदल किया है। अब चुनाव 9 मार्च को कराए जाएंगे। कलेक्टर धनंजय ङ्क्षसह भदौरिया ने बताया कि बुधवार को आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया। नए कार्यक्रम के मुताबिक अब जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव 9 मार्च को संपन्न कराए जाएंगे। पहले इसके लिए पूर्व में 4 मार्च की तिथि मुकर्रर की गई थी। जबकि जनपद पंचायत श्योपुर, विजयपुर में उप सरपंच का निर्वाचन 13 फरवरी को होगा। वहीं कराहल जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव 3 मार्च को कराया जाएगा।