- Hindi News
- गिट्टी से भरे ट्रक पकड़े, दो लाख का जुर्माना लगाया
गिट्टी से भरे ट्रक पकड़े, दो लाख का जुर्माना लगाया
जिलाखनिज विभाग और राजस्व अमले के संयुक्त दल ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गिट्टी रेत से भरे आठ ट्रक-डंपर जब्त किए हैं। जांच टीम ने सभी वाहनों में क्षमता से ज्यादा खनिज का परिवहन होना पाया है। इसलिए सभी वाहनों के मालिकों पर तकरीबन दो लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया के आदेश पर गुरुवार सुबह 8 बजे कलेक्टोरेट के सामने चेकिंग प्वाइंट सक्रिय किया गया। इस दौरान आठ ऐसे ट्रक जब्त किए गए, जिनमें गिट्टी और रेत भरी थी। सभी वाहनों में परिवहन किए जा रहे खनिज की बारीकी से पड़तात की गई।
खनिज अधिकारी के मुताबिक यह खनिज मुरैना, भिंड, ग्वालियर आदि शहरों में ले जाया जा रहा था। सभी आठ वाहनों के मालिकों पर जुर्माना के प्रकरण बनाए गए हैं।
खनिज एवं राजस्व विभाग की साझा कार्रवाई में जब्त किए गए रेत से भरे वाहन।