आज श्योपुर आएंगे गांधी विचारक एसएन सुब्बाराव
श्योपुर | सुप्रसिद्ध गांधी विचारक एसएन सुब्बाराव अपने दो दिवसीय श्योपुर प्रवास पर गुरुवार को आ रहे हैं। उनके आगमन पर महात्मा गांधी सेवा आश्रम में शाम 4 बजे स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 12 फरवरी को वे रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर महात्मा गांधी की त्रयोदशी के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गांधी विचार मंच के सचिव कैलाश पाराशर ने बताया कि श्री सुब्बाराव 11 फरवरी को सुबह जयपुर से रवाना होकर 11 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। जहां तीन घंटे ठहरेंगे। इसके बाद वे श्योपुर पहुंचकर शाम 4 बजे महात्मा गांधी सेवा आश्रम पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 फरवरी को सुबह ग्राम रायपुरा, सोईंकलां, जावदेश्वर, जैनी एवं मानपुर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसी दिन रामेश्वर धाम संगम तट पर 11 बजे से आयोजित सद्भावना समारोह को संबोधित करेंगे।