पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खो खो खिलाड़ियों को नहीं चुभेंगे कंकड़

खो-खो खिलाड़ियों को नहीं चुभेंगे कंकड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला एवं ब्लॉक स्तर पर होने वाली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अब मैदान पर खो-खो खिलाड़ियों के घुटने में कंकर नहीं चुभेंगे। खो-खो मैच अब फाइबर मैट्स पर खेले जाएंगे। इसके लिए बुधवार को भोपाल से 580 मैट्स श्योपुर आ गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई गई इस सामग्री का उपयोग आने वाले समय मेें होने वाली ब्लॉक एवं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में किया जाएगा।

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अलग-अलग आयुवर्ग में पुरुष और महिलाओं के लिए ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। विकास खंड एवं जिला स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में खो-खो के मैच अभी तक बिना मैट के जमीन पर कराए जाते हैं।

इससे खासकर विजयपुर एवं कराहल की जमीन पथरीली होने के कारण प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को भारी असुविधा होती है। चूंकि खो-खो खेलते समय खिलाडिय़ों को अधिकांश समय घुटनों के बल बैठकर चौकन्ना रहना पड़ता है। इस कवायद में पथरीली जमीन पर कंकर व नुकीले पत्थर चुभने से कई बार खिलाड़ी के घुटने जख्मी हो जाते हैं।

विभाग को खो-खो खिलाने के लिए आए ट्रक में मैट्स।

20 मि.मी. है मेट की मोटाई
बुधवार को भोपाल से कुल 580 फाइबर मेट्स आईं। फाइबर प्लास्टिक व फोम से बनी यह मेट वर्गाकार है। प्रत्येक मेट का आकार 4 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा है। जबकि इसकी मोटाई 20 मिलीमीटर है। इस संबंध में श्योपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अिधकारी अरूण कुमार चौहान ने बताया कि खो-खो खिलाडिय़ों के लिए भोपाल से मेट आ गई है। भविष्य में विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के मैच अब मेट पर ही खेले जाएंगे। इससे खो-खो खिलाडिय़ों को खेलने में काफी सुविधा रहेगी।

खेल खबर
खबरें और भी हैं...