रैली को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक आज
श्योपुर |प्रदेश में व्यापमं घोटाला और किसानों की दुर्दशा के खिलाफ भिंड में 15 फरवरी को होने वाली आक्रोश रैली को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक गुरुवार को शहर के सलापुरा स्थित चंबल आईटीआई केंद्र पर होगी। युवक कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेश मीणा ने बताया कि आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर बैठक गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे प्रारंभ होगी। विधानसभा अध्यक्ष हरिसिंह मीणा ने बूथ कमेटी और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने को कहा है।