शिविर में मुफ्त होगी मरीजों की जांच
श्योपुर | चित्रा गर्ग हाॅस्पीटल की ओर से 19 फरवरी को शहर में चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। जिसमें लोगों के पौरुष ग्रंथि के ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से किया जाएगा। मरीजों की जांच एवं सोनोग्राफी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के डॉ. एससी गर्ग ने बताया कि चित्रा गर्ग हास्पीटल में यह शिविर 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ डाॅक्टर मरीजों की जांच कर इनमें ऑपरेशन योग्य मरीज चिह्नित किए जाएंगे।