आधार केंद्रों की होगी निगरानी: कलेक्टर
कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए निर्देश
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
आधारकार्ड बनाने में अवैध वसूली की शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने आधार केंद्रों की निगरानी का फैसला किया है। सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा और एसएलआर को निगरानी के लिए नियुक्त किया है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से शुरू हुई समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की बैठक तकरीबन तीन घंटे तक चली। कलेक्टर ने बैठक में सांझा चूल्हा एवं एमडीएम में कसावट लाने के आदेश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता की पहल जारी रखें।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, जन शिकायत के प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों का जवाब समय-सीमा में भेजा जाए। इस कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीएफओ सामान्य एसके दुबे, डीएफओ कूनो आरके मिश्रा, एसडीएम श्योपुर एससी तिवारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
टीएल बैठक में उपस्थित अधिकारी। इनसेट: निर्देश देते कलेक्टर।