पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड दो ट्रक सहित 8 वाहन जब्त

ओवरलोड दो ट्रक सहित 8 वाहन जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के साथ तहसीलदार और खनिज अधिकारी ने जब्त किए वाहन

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

खनिजके अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर चल रही है। सोमवार को दो ट्रक सहित आठ वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों में क्षमता से ज्यादा माल भरा हुआ था। वहीं रायल्टी आदि भी जमा नहीं की गई थी। इसलिए सभी वाहनों पर लाखों रुपए का जुर्माना होने का अनुमान है। जुर्माना के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर डीएस भदौरिया को भेजा गया है।

जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को देहात पुलिस थाने के सामने चेकिंग पाइंट सक्रिय किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रदीप शर्मा, टीआई एचएस रावत, खनिज निरीक्षक आदि मौजूद थे। सक्रिय चेकिंग पाइंट ने पहले दो ट्रकों की चेकिंग की। इनमें एक ट्रक में क्षमता से ज्यादा मार्बल था तो दूसरे में आयरन। इसके बाद बनास के रेत से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। इनमें भी क्षमता से ज्यादा रेत भरी थी, पंजीयन नहीं था और रायल्टी भी जमा नहीं की। इसी क्रम में ईंट से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए हैं।

जुर्माना वसूला जाएगा

अफसरोंने सभी आठ वाहनों को जब्त कर देहात थाना परिसर के अंदर पुलिस सुरक्षा में खड़ा करवाया है। इन वाहनों पर जुर्माना की राशि तय की जा रही है। खनिज अधिकारी इस संबंध में प्रस्ताव कलेक्टर को भेज रहे हैं। जुर्माना वसूलने के बाद ही इन वाहनों को छोड़ा जाएगा।

खनिज विभाग की कार्रवाई में जब्ज किए गए ट्रक।