सुपोषण अभियान का शुभारंभ
विधायक ने बच्चों को खिलाया पोषण आहार
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
गांवजैदा में क्षेत्रीय विधायक दुर्गालाल विजय ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान का शुभारंभ किया।आयोजित कार्यक्रम में डीपीओ कल्पना बौहरे, परियोजना अधिकारी जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
इस मौके पर विधायक श्री विजय ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए संजीदा होकर काम कर रही है। इसी क्रम में सुपोषण जैसे अभियान को शुरू किया गया है। यह अभियान कुपोषण का खात्मा करने मे मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर विधायक ने बच्चों को खुद के हाथों से पोषण आहार खिलाया। वहीं बिस्किट और केले भी बांटे। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से आव्हान किया कि अत्यंत कुपोषित होने पर बालक-बालिका को एनआरसी में दाखिल कराएं, ताकि उसे पर्याप्त इलाज मिल सके।
आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को टॉफी और बिस्कुट बांटते विधायक।