- Hindi News
- अब यूनिक आईडी कोड से होगी छात्रों की पहचान
अब यूनिक आईडी कोड से होगी छात्रों की पहचान
देश में कहीं से भी फीस जमा कर सकेंगे छात्र
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
केंद्रीयविद्यालय में अब छात्रों की पहचान उनके नाम से नहीं बल्कि 15 डिजिट के यूनिक आईडी कोड से होगी। यह नियम 900 स्कूलों में अप्रैल से एक साथ लागू होगा। देश के हर व्यक्ति की निजी पहचान बनाने के लिए चालू हुई आधार कार्ड योजना की तर्ज पर केंद्रीय विद्यालयों में यह योजना शुरू की जा रही है।
श्योपुर में इस योजना का फायदा केवी में पढ़ रहे 400 छात्र-छात्राओं को मिलेगा। अभी यहां कक्षा एक से 10वीं तक की क्लासेस चल रही हैं। स्कूल के प्रिंसिपल आरपी मीना ने बताया कि अभी तक स्टूडेंट स्कूल में ही फीस नकद जमा करते थे। यूनिक आईडी कोड होने पर वे कहीं से भी ऑनलाइन या ऑफ लाइन फीस जमा कर पाएंगे। इस कोड का फायदा यह है कि इससे छात्रों की पूरी पहचान होगी और एक बार में उनका पूरा रिकार्ड मिल जाएगा। स्मार्ट एजुकेशन सिस्टम में पारदर्शिता लाने केंद्रीय विद्यालयों में यूआईडी नंबर की पहल की गई है। योजना में छात्रों को 15 डिजिट का नंबर जारी होगा। यही नंबर छात्र की फीस जमा करने तथा परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां अपडेट करने में इस्तेमाल होगा। इसके लिए बोर्ड ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ करार किया है।
ऐसा होगा यूआईडी
{पहले2 डिजिट में होगा केवी का रीजन कोड
{4 से 6 डिजिट में होगा स्कूल का कोड
{8 9वां डिजिट प्रवेश का वर्ष
{10 से 15वां डिजिट छात्र का प्रवेश पंजीयन नंबर होगा