पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |कलेक्टर धनंजयसिंह द्वारा जम्मू-कश्मीर के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा से प्रेरणा लेकर पूर्व विधायक सत्यभानु चौहान ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाते हुए स्वेच्छा से 5 हजार रुपए की सहायता राशि कलेक्टोरेट के नाजिर को प्रदान की। कलेक्टर ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों से जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा को दृष्टिगत रखते हुए मदद के लिए अपील की है, जिससे राज्य सरकार के माध्यम से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा सके।