छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
श्योपुर | हॉस्टलमें रहने वाली छात्राएं आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखेंगे। जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित बालिका हॉस्टल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निवासरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो और कराते सिखाए जाएंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने विभाग को निर्देश दिए हैं। जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा हॉस्टल संचालित हैं। इसमें 100-100 बालिकाएं निवासरत हैं।