अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार
श्योपुर | विजयपुर थाना पुलिस ने मोहनपुरा में गुमटी पर रखकर अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बीएन रावत ने बताया कि रविवार की रात मोहनपुरा में गुमटी पर अवैध शराब के साथ आरोपी हुकुम सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपए कीमत के 65 क्वार्टर जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।