पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार घायल
शिवपुरी|देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंची मझेरा में बुधवार की रात 8 बजे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कु़ट्टू उर्फ नाथूराम पुत्र चंदन गुर्जर सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर गांव के ही प्रतापसिंह गुर्जर से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, लुहांगी से लैस होकर मौके पर आकर एक दूसरे के पक्ष पर लाठियों से हमला बोल दिया। घटना मे दोनों पक्षों के चार लोगों के यहां चोटें आई है। पुलिस ने फरियादी कुट्टी उर्फ नाथूराम गुर्जर पुत्र चंदन गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी प्रतापसिंह, दंगलसिंह, दिनेश, उधम सिंह,ब्रिज, रामवरण, छोटे, होतम सिंह गुर्जर को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी दिनेश पुत्र होतम सिंह गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश, उम्मेद, वीरू, कप्तानसिंह, गजराजसिंह, कु़ट्टू उर्फ नाथू, अनंतसिंह, पप्पूसिंह, अजबसिंह गुर्जर निवासी ऊंची मझेरा को आरोपी बनाया है।