8 साल से फरार 5 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
सुरवाया थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी डकैत कल्याण आदिवासी को गांगुली गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया डकैत राजेन्द्र गुर्जर उर्फ़ गट्टा गैंग का सदस्य है, जो पिछले आट साल से फरार था। पुलिस ने इसके पास से एक 315 बोर का कट्टा, दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसडीओपी चंद्रभान सिंह रघुवंशी ने बताया की राजेन्द्र गट्टा गैंग का सरगना राजेन्द्र पहले ही मार जा चुका है जिस पर 50 हजार का इनाम था। उसी गैंग का सक्रिय सदस्य कल्लू उर्फ कल्याण आदिवासी के फरार होने से उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 11 फरवरी को एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी फरार डकैत कल्लू उर्फ कल्याण आदिवासी वारदात करने की नियत से गांगुली, पिपरौनिया में रूका हुआ है।