जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
शिवपुरी |सीहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छितरी में मंगलवार की दरम्यानी रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल पुत्र भोगीराम जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी छितरी के परिजनों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी प|ी की हत्या कर दी थी। प|ी की हत्या के आरोप में बाबूलाल एक वर्ष से जेल में था। और तीन माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। प|ी की हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा था। जिसका मंगलवार को फैसला आने वाला था। जिसे लेकर बाबूलाल घबराया हुआ था। मृतक सुबह कोर्ट पर तारीक की कहकर निकला था। लेकिन मृतक घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने बाबूलाल की तलाश की तो बाबूलाल गांव में नहर किनारे लाश पड़ी हुई थी।